Showing posts with label care of oily face. Show all posts
Showing posts with label care of oily face. Show all posts

Monday, July 25, 2016

care of oily face (तैलीय त्वचा से मुक्ति के उपाय)













अक्सर गर्मियों मे चेहरे की त्वचा तैलीय हो जाती है | बार बार चेहरा धोने पर भी चेहरा चिपचिपा हो जाता है | दिखने में बहुत खराब लगता है | यहाँ दिए कुछ खास उपायों द्वारा तैलीय त्वचा से मुक्ति पाई जा सकती है |







एक कटोरी में मुलतानी मिट्टी का एक टुकड़ा पानी डालकर रख दें | बाजार में मुलतानी मिट्टी पिसी हुई भी मिल जाती है | जब मुलतानी मिट्टी फूल कर घुल जाए तब इसे एक चम्मच से चला कर गाढ़ा पेस्ट जैसा बना लें | एक खीरा लें और इसको आवश्यकतानुसार कद्दुकश कर लें और चलनी से छान कर रस निकाल लें | इस रस को घुली हुई मुलतानी मिट्टी में मिला कर पतला घोल बना लें | और किसी ब्रश या रूई के फाहे से पूरे चेहरे पर लगा लें | बचा हुआ मिश्रण फ्रिज में रख दें |







इस पैक को दस से पंद्रह मिनट तक लगा रहने दें | जब अच्छी तरह सूख जाए तब चेहरे को पानी से धो लें |
और चेहरे पर किसी अच्छी कंपनी का टोनर लगाएँ | इस प्रकार गर्मियों में इस पैक को दिन में तीन बार लगाएँ |

और कुछ ही दिन बाद चेहरा तेल रहित और चमकदार हो जाएगा | मुँहासे होने भी बंद हो जाते हैं |