Showing posts with label andhviswas. Show all posts
Showing posts with label andhviswas. Show all posts

Thursday, April 28, 2016

andhviswas (अंधविस्वास)




                                                                               अंधविस्वास

                                                           
                                                       


 आज के बदलते समय में मनुष्य शिक्षित होकर मनगढंत अंधविस्वास से भरी  बातों को मानना नहीं चाहता । शकुन अपशकुन  बातों  को लोग अस्वीकार करने लगे हैं । 

 

आज हर बात को वैज्ञानिक रूप से परखा जाता है । हिंदुत्व एक वैज्ञानिक सिद्धांत पर बना  है । परन्तु कुछ सदियों पहले कुछ ऐसे विद्वान भी हुए जिन्होंने बहुत सारी मनगढंत बातें लिख कर हिंदुत्व को ढकोसला बना कर रख दिया । 

 

कुछ दिनों पहले ऐसा देखा जाता था कि यदि बिल्ली सामने से निकल जाये तो लोग चलते -चलते रुक जाते थे । और मन में अपसकुन की आशंका लिए चलते थे । । जबकि ऐसा नहीं  है । बिल्ली के रास्ता काटने से कुछ गलत नहीं होता । यदि होता भी है  तो हमारी मानसिकता जैसी हम बना लेते  हैं । वैसा ही हमें अच्छा या बुरा देखने को मिलता है ।
 

 

इस बात को जांचा परखा गया तो सच सामने आया  । जिस बिल्ली को देखते ही मन में भय हो जाता था उस बिल्ली को देखते ही मन में ख़ुशी आती है तो कभी कुछ गलत नहीं होता । ग्रंथो में बिल्ली को लक्ष्मी के रूप में भी जाना जाता है । कुछ लोग बिल्ली के दर्शन को देवी लक्ष्मी जी के दर्शन के समान मानते हैं  ।   अतः कहावतों पर विस्वास करने से पहले देख परख लेना चाहिए कि सच्चाई क्या है । हमारी सोच जैसी होती है घटनाएं भी वैसी ही घटित होने लगती है |  मन में आने वाले हर बुरे विचारों को त्याग कर अच्छे  विचार करना चाहिए |