Showing posts with label Senior Citizen. Show all posts
Showing posts with label Senior Citizen. Show all posts

Thursday, September 11, 2014

SENIOR CITIZEN

                                           SENIOR CITIZEN

                                    
अक्सर हम लोग अपने ही परिवार में बुजुर्ग लोगो में मानसिक विकृति को देखते हैं | कुछ बुजुर्ग अपने जीवन में घटने वाली पुरानी बातों को बार-बार सुनाते रहते हैं | 

                          

                            कहीं पर बुजुर्ग महिलाएँ अपनी बहुओं को बुरा भला भी कहती नहीं थकती | परंतु एसी प्रवर्ती सभी बुजुर्ग महिलाओं में नहीं होती | 

                           

और हम देखते हैं की परिवार के सदश्य धीरे-धीरे बुज़ुर्गो की उपेक्षा करना प्रारंभ कर देते हैं |

                             

कहीं-कहीं तो ऐसा भी देखने को मिलता है की बुज़ुर्गो को कमरे में बंद करके रखा जाता है, और परिवार के सदश्य उन्हें पागल करार दे देते हैं |

                           



परंतु भारतीय लोग ये नहीं सोच पाते की बुज़ुर्गो को मानसिक बीमारी हो जाती है और इसका इलाज भी संभव है |
आज के तनाव भरे जीवन में एक जवान व्यक्ति भी मानसिक रोग से ग्रस्त हो जाता है | तो बुजुर्ग तो अपनी सारी उम्र संघर्ष भरा जीवन जीता तो है तो ऐसी मानसिक बीमारियाँ होना स्वाभाविक  है |

                                    
यदि मानसिक रोग चिकित्सक को दिखाया जाए तो इलाज संभव है | और परिवार में सभी लोग एक साथ मिल जुल कर रह सकते हैं | अतः अपने माता पिता या परिवार में मौजूद बड़े बुज़ुर्गो को सबसे पहले मानसिक रोग चिकित्सक को समय-समय पर अवश्य दिखाते रहें | क्योंकि कई बार हम देखते हैं कि कुछ बुजुर्ग लोग लापता हो जाते हैं | मानसिक संतुलन खो देने कि स्थिति में बुजुर्ग घर से निकल कर चले जाते हैं |