Showing posts with label Sendha Namak(Rock Salt) Ke Laabh Aur Upyog. Show all posts
Showing posts with label Sendha Namak(Rock Salt) Ke Laabh Aur Upyog. Show all posts

Friday, February 7, 2014

Sendhav Namak Ke Laabh Aur Upyog

http://sadhnaaursiddhi.blogspot.in/

 

                                        

                                          सैन्धा नमक

 


सैन्धा  नमक को लाहोरि नमक , सान्ध्र  नमक के नाम से  भी  जाना जाता है |   यह नमक प्रकृति द्वारा प्रदत्त  चट्टानों  द्वारा  प्राप्त होता है | इसलिए अँग्रेज़ी में इस नमक  को रॉक सॉल्ट  के  नाम से  जाना  जाता है|

 

इस नमक में कई प्राकृतिक  गुण होने के कारण स्‍वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है|

इस नमक का प्रयोग व्रत या उपवास में

भी किया जाता है |  हाई ब्लड प्रेशर के रोगी

भी इस नमक का प्रयोग करते हैं | 

इस प्रकार  सैन्धा नमक अपने गुण के कारण बहुत ही उपयोगी है | 

 इस नमक का प्रयोग फर्स  पर पोछा लगाने मे भी किया जाता है |

फर्स पर पोछा लगाने से कीटाणु समाप्त  होने के  साथ ही घर में मौजूद    

नकारात्मक   ऊर्जा   भी  नष्ट हो जाती है |

 

सैन्धा  नमक  का प्रयोग स्नान में भी बहुत

लाभदायक होता है | रोगी व्यक्ति को पानी में

सैन्धा  नमक  मिलाकर  स्नान करा  दिया 

जाए   तो  वह  जल्द ही स्वस्थ  महसूस

करने  लगता है | क्योंकि  जब मनुष्य के

शरीर  में  नकारात्मक  ऊर्जा प्रवेश  कर

जाती है  तब वह किसी ना किसी रोग से

ग्रस्त हो जाता है  चाहे वो रोग मानसिक हो

या  शारीरिक |  सैन्धा  नमक  से स्नान 3

दिन या 11 से 21 दिन तक भी किया जा

सकता है  |  एक स्वस्थ व्यक्ति को महीने

में  या हफ्ते में  एक बार  सैन्धा  नमक से                                    

स्नान अवश्य  करना  चाहिए |  पानी  में              

इस नमक को  मिलाकर स्नान करने के बाद

ही साबुन या शेम्पू  का  प्रयोग करना  चाहिए |

 

  

अक्सर छोटे बच्चे  बार-बार बीमार  पड़ जाते हैं  या उन्हें नज़र भी लग जाती है                        

 तो ऐसे बच्चों  के लिए सैन्धा  नमक से  स्नान लाभदायक  होता है |