Thursday, June 29, 2017

yoga for health

                                                      योग और स्वास्थ्य 


आज के भागदौड़ भरी जीवन शैली के चलते मनुष्य अपनी स्वास्थ्य की तरफ पूरी तरह ध्यान नहीं दे पा रहा है | बहुत व्यस्त जीवन होने की वजह से योग और प्राणायाम करना हर किसी के वश में नहीं रह गया है | परन्तु मनुष्य यदि चाहे तो सिर्फ अनुलोम विलोम के द्वारा अपनी प्राण ऊर्जा को बढ़ा कर काफी हद तक रोगमुक्त रह सकता है | और बड़ी से बड़ी बीमारियों से बचाव कर सकता है | 


अनुलोम विलोम प्राणायाम  करने के लिए खाली पेट होना आवश्यक नहीं है | खाना खाने के बाद भी या दिन और रात को कभी भी अनुलोम विलोम किया जा सकता है | इसको करने का  तरीका सही होना चाहिए | इस प्राणायाम को करते समय पीठ सीधी रखनी चाहिए यानी रीढ़ की हड्डी सीधी होनी चाहिए और गर्दन और सिर भी सीधा होना चाहिए | इस प्राणायाम को करने से मानसिक तनाव और थकान भी ख़त्म होती है | नेत्र ज्योति भी ठीक होती है | मस्तिष्क को भी स्वस्थ करता है | और नींद भी अच्छी आती है | अनुलोम विलोम एक अत्यंत सरल प्राणायाम है, इसको बड़ी आसानी से किया जा सकता है | इसमें साँस लेने और छोड़ने की क्रिया होती है जो की बहुत सरल क्रिया  है | 
यहाँ अनुलोम विलोम की क्रिया को इस वीडियो में दिखाया गया है जो की बहुत सरल होने के साथ -साथ बहुत ही लाभदायक भी है | तो फिर आज से ही इस प्राणायाम को करें और स्वस्थ रहें | 




No comments:

Post a Comment