Wednesday, December 7, 2016

healthy life style ( स्वस्थ जीवन शैली )



                                                                          स्वस्थ जीवन शैली


क्या आज के आधुनिक जीवन में लोग स्वस्थ हैं?    सायद अब ऐसा संभव नहीं है | वर्तमान समय में मनुष्य की जीवन शैली में बहुत परिवर्तन हुए हैं जिसकी वजह से शरीर कमजोर और बीमारियों से ग्रस्त हो जाता है |

 

 

 प्राचीन काल में मनुष्य शारीरिक श्रम अधिक किया करता था | आज के मशीनी युग में शारीरिक श्रम नहीं हो पाने के कारण उर्जा की कमी हो जाती है | और मनुष्य कई प्रकार की शारीरिक बीमारियों का शिकार हो जाता है | 


आरामदायक जीवन जीने से गठिया, ब्लड प्रेसर, हृदय के रोग और भी कई प्रकार की घातक बीमारियाँ बन जाती हैं |
आज के दौर में लोग अब जागरूक हो चले हैं | योगा, व्यायाम, और जिम जाकर भी शरीर को स्वस्थ रखते हैं | परंतुयदि अपनी जीवन शैली में कुछ ऐसे परिवर्तन किए जाएँ जिस से शरीर क्रियाशील बना रहे तो भी स्वस्थ शरीर बनाया जा सकता है |जैसे अपने छोटे-छोटे कार्य स्वयं किए जाएँ | लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का प्रयोग किया जाए | आस-पास कहीं जाना हो तो वाहन का प्रयोग न करें पैदल ही चल कर जाएँ | पौधों में स्वयं पानी डालें ऐसा करने से मन को प्रसन्नता भी होती हैं | क्योंकि हरे भरे पौधे मन को प्रसन्नता देते हैं साथ ही पर्यावरन भी शुद्ध होता है |



धुएँ और प्रदूषण फैलाने वाली वस्तुओं का प्रयोग ना करें ताकि पर्यावरण को शुद्ध रखा जा सके |शुद्ध पानी को बर्बाद ना होने दें | पानी को शुद्ध करने की प्रक्रिया महँगी होती है | इसलिए आवश्यकतानुसार ही पानी का प्रयोग करें | अशुद्ध पानी पीने से बीमारियों का ख़तरा बढ़ जाता है | अतः पानी को बर्बाद होने से बचाएँ |

No comments:

Post a Comment