Tuesday, August 9, 2016

home remedy to remove spot from face (चेहरे को बेदाग बनाने का घरेलू उपाय)





आधुनिक जीवन शैली के चलते आजकल अक्सर देखा जाता है कि
 महिलाओं और पुरुषों के चेहरे पर झाइयाँ या काले धब्बे पड़ जाते हैं|
कड़क धूप और प्रदूषण के चलते ये दाग चेहरे पर अक्सर देखे जा सकते हैं |
जिसकी वजह से चेहरा कितना भी सुंदर हो बदसूरत दिखाई देने लगता है |

 

 


ब्यूटी पार्लर में इसका इलाज किया जाता है |

परंतु कई सिटिंग्स के बाद ही कुछ अच्छा रिज़ल्ट दिखाई देता है |


 

यहाँ कई बार परखा हुआ एक घरेलू उपाय दिया जा रहा है|

जिसके प्रयोग से घर पर ही बड़ी आसानी से चेहरा बेदाग और सुंदर बनाया जा सकता है|




एक चम्मच मसूर की बिना छिलके वाली दाल लेकर दूध में भिगो दें|
पाँच से छः घंटे बाद दाल फूल जाएगी तब इसको पीस कर पेस्ट बना लें|
और चेहरे पर लगा कर दस से पंद्रह मिनट तक लगा कर रखें |

 उसके बाद हल्के हाथों से मलते हुए छुड़ाएँ |और फिर पानी से चेहरा धो कर किसी साफ तौलिए से चेहरे को थपथपा कर सुखाएँ |
उसके बाद किसी अच्छे ब्रांड का टोनर चेहरे पर लगा लें |
इस प्रकार ये विधि हफ्ते में दो से तीन बार अपनाएँ|
कुछ ही हफ्तों में चेहरा बेदाग और गोरा भी हो जाएगा साथ ही चेहरे पर चमक भी आएगी|

No comments:

Post a Comment