Wednesday, December 31, 2014

stomach diseases (पेट के रोग)

                                                       

 

                                                                              पेट के रोग


आज के समय में अक्सर हम देखते हैं की ज़्यादातर लोग पेट से संबंधित बीमारियों से ग्रस्त रहते हैं | किसी को कब्ज की शिकायत है तो किसी को एसिडिटी और ये आजकल आम बीमारी बनती जा रही है |

 

 इस बीमारी के चलते बवासीर, पथरी, शारीरिक दुर्बलता , मोटापा जैसी शिकायतें उत्पन्न होती जा रही हैं | और फिर समय बीतते - बीतते हृदय रोग, डायबिटीज़, थायरॉइड, ब्लड प्रेसर जैसे रोग उत्पन्न होते जाते हैं |

 

 भारत में योगा द्वारा हरेक बीमारी का उपचार किया जाता है | परंतु ज़्यादातर लोगों के पास इतना समय नहीं होता की वो बैठ कर योगा करें | और व्यस्त जिंदगी के चलते एक ही विकल्प रह जाता है दवाओं का सेवन | दवाइयाँ खा कर लोग अपने काम में व्यस्त हो जाते हैं | कुछ लोग सुबह शाम सैर भी करते हैं और फिट रहते हैं |

 

 परंतु कई बार देखने में आता है की सुबह शाम सैर करने वाले लोग भी  बीमार हो जाते हैं | ऐसा क्यू होता है | इस बात को ध्यान में रखते हुए एक सर्वेक्षण किया गया और उसमें पाया गया की कोई भी योगा , कसरत और सैर हमारे शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं बना सकती | हमारे शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए रात में किए गये भोजन के बाद सैर करना अत्यंत ही आवश्यक है | यदि कोई भी व्यक्ति कितना भी योगा, प्राणायाम करता हो और सुबह शाम की सैर करता हो वो पूर्ण रूप से स्वस्थ नही रह सकता जब तक वो रात के भोजन के बाद सैर नहीं करता हो |
 

 

हम रात के भोजन के बाद सैर करते हैं तो हमारे द्वारा खाया गया भोजन सही तरीके से हजम होने लगता है | पेट के अंदर सभी अंग अपना कार्य अच्छी तरह करने लगते हैं | हमारे पेट में मौजूद भोजन सही तरीके से पच जाने पर कब्ज की शिकायत नहीं रहती और कब्ज नहीं होती तो पेट में एसिडिटी, गैस भी नहीं बनती और शरीर में किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं होती | इसीलिए रात के भोजन करने के बाद सैर अवश्य करें और तमाम बीमारियों के साथ मोटापे से भी पीछा छुड़ाएँ |

No comments:

Post a Comment