Showing posts with label shani dev. Show all posts
Showing posts with label shani dev. Show all posts

Saturday, February 7, 2015

shani dev (शनि देव की पूजा कैसे करें)


                                         
                                                                   

                                                                            शनि देव की पूजा कैसे करें






आज के समय में मनुष्य का जीवन बहुत कष्टमय होता जा रहा है | शनि देव मनुष्य द्वारा किए गये बुरे कर्मों का दंड जब देते हैं तो मनुष्य के कार्य बनते-बनते रह जाते हैं | क्लेश भरा जीवन हो जाता है | घर में दुख का माहौल रहने लगता है |




शनि देव के प्रकोप से शांति प्राप्ति हेतु कई प्रकार के पूजन विधान  हैं  जिनके द्वारा शनि देव के प्रकोप से बचाव हो जाता है और व्यक्ति को राहत मिल जाती है |




यहाँ एक सरल उपाय दिया जा रहा है जिसको करने से शनि देव के प्रकोप  से जल्द ही राहत मिल जाती |

किसी मंदिर में पीपल का वृक्ष हो जिसकी पूजा होती हो शनि वार को रात में  ऐसे पीपल के वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएँ और फिर पीपल के वृक्ष की सात परिक्रमा लगाएँ यह परिक्रमा सिर्फ़ पुरुष ही लगाएँ स्त्रियाँ नहीं | और परिक्रमा लगाते हुए शनि देव जी का स्मरण करें और अपनी मनोकामना बताएँ | हर शनि वार को यह उपाय करें और कुछ महीनों में ही व्यक्ति की समस्याओं का निदान हो जाएगा | और जीवन में छल-कपट को त्याग कर सदाचारी जीवन अपनाएँ | किसी भी प्राणी को कष्ट नहीं दें | निश्चित ही लाभ प्राप्त होता है |