Showing posts with label
how to purchase of watermelon.
Show all posts
Showing posts with label
how to purchase of watermelon.
Show all posts
तरबूज कैसे खरीदें
गर्मियों में तरबूज हर किसी को खाना पसंद होता है | और तरबूज स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है |
तरबूज खाने से गर्मी में राहत मिलती है | यह एक रस युक्त फल है | इसमें प्रचूर मात्रा में पानी और मिनरल पाए जाते हैं |
तरबूज को ठंडा करके काट कर खाते हैं | इसका बाहरी छिलका हरा रंग का होता है | और अंदर की तरफ से यह लाल रंग का होता है | स्वाद में बहुत मीठा होता है | परन्तु कई बार ऐसा होता है कि बाजार से तरबूज ला कर काटा जाता है तो यह कच्चा निकल जाता है यानि इसका स्वाद मीठा भी नहीं होता और अंदर से लाल रंग का नहीं होता |
तो यहाँ कुछ उपाय दिए जा रहे हैं जिससे आसानी से पता लगाया जा सकता है कि तरबूज पूरी तरह पका हुआ है या नहीं | तो सबसे पहले तरबूज का बाहरी हरे रंग के छिलके को देखना चाहिए की उसका रंग गहरा है या नहीं और तरबूज डाल से स्वतः ही अलग हुआ है या कच्ची अवस्था में तोडा गया है | यदि डाल से अपने आप ही अलग होता है तो वह जोड़ वाला स्थान सूखा होता है | और यदि ऐसा नहीं दिखाई दे तो वह तरबूज कच्चा होता है | साथ ही बाहरी सतह पर कहीं कहीं हल्का पीलापन दिखाई देता है | तो इस प्रकार से तरबूज को देख परख कर लिया जाये तो पका और मीठा तरबूज आसानी से ख़रीदा जा सकता है |