Showing posts with label
how to keep insects away from house.
Show all posts
Showing posts with label
how to keep insects away from house.
Show all posts
बरसात के मौसम में कीड़े-मकोडे से कैसे करें बचाव
अक्सर बरसात के मौसम में घरों में कीड़े मकोडे ज़्यादातर पनपने लगते हैं | कुछ कीड़े बहुत ही सूक्ष्म होते है जो आसानी से दिखाई नहीं देते | और ये विभिन्न प्रकार की बीमारियाँ फैलाते हैं | ज़्यादातर बरसात के मौसम में लोग बुखार, डेंगू, जैसी बीमारी का शिकार हो जाते हैं | यदि कुछ घरेलू उपाय किए जाएँ तो इन कीड़े मकोड़ो से छुटकारा पाया जा सकता है|
ज़्यादातर शाम के समय घरों में कीड़े - मकोड़े प्रवेश करते हैं इसलिए शाम के समय कपूर का धुँआ पूरे घर में देने से कीड़े मकोडे नष्ट हो जाते हैं और कुछ घर से बाहर निकल जाते हैं |
धुँआ देने का सरल तरीका यह है कि चूल्हे पर तवा गर्म करें जब तवा बहुत ज़्यादा तपने लगे तब पहले गैस बंद कर दें और तवे पर कपूर की टिकिया डाल कर पूरे घर में तवे को घुमा कर धुँआ दें | कुछ ही देर में छुपे हुए कीड़े बाहर निकल जाएँगे | यह तरीका आजमा कर अवश्य देखें | बहुत ही लाभदायक उपाय है | इस उपाय को करने से घर में मौजूद समस्त नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है | और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होने लगती है |