Showing posts with label honesty dog. Show all posts
Showing posts with label honesty dog. Show all posts

Wednesday, June 21, 2017

honesty dog

                                                          वफादार कुत्ता 




पृथ्वी पर जो भी प्राणी जन्म लेता है | उसकी आवश्यकताएं शुरू हो जाती हैं | रहने का स्थान भोजन व्यवस्था और साथ में अन्य रहने वाले प्राणियों से मेलजोल बढ़ाना | मनुष्य अपने जीवन में इन सभी आवश्यकताओं को पूरा करता है | परन्तु जानवर मनुष्य की भांति अपनी समस्त आवश्यकताओं को पूरा नहीं कर पाता | और वो मनुष्य पर निर्भर हो  कर जीता है | 



कुत्ता एक पालतू जानवर है |  और स्वभाव से कुत्ता वफादार भी होता है | परन्तु आज के समय में कुछ लोग अपने घरों में विदेशी कुत्ते पालने का शौक रखते हैं | और सड़क के आवारा कुत्तों  के साथ बुरा बर्ताव करते हैं | ज्यादातर लोग यही सोचते हैं कि सड़कों पर पैदा होने वाले कुत्ते खतरनाक और  गंदे होते हैं | और इसी वजह से कई बार छोटे बच्चे कुत्तों को पत्थर फेंक कर मारते हैं तो कुछ डंडे से मारते हैं | और इसी वजह से कई बार कुत्तों की मृत्यु भी हो जाती है | या कुछ कुत्ते अपंग भी हो जाते हैं |  कुछ कुत्ते चिड़चिड़ाहट में मनुष्य को अपने दांतों से काट लेते हैं | कुत्तों में ये चिड़चिड़ाहट  मनुष्यों द्वारा बुरे बर्ताव से उत्पन्न होती है | 

 


 जिस प्रकार मनुष्य का बच्चा बचपन में खेलना कूदना पसंद करता है उसी प्रकार कुत्ते का बच्चा भी खेलना पसंद करता है और खास तौर पर मनुष्य के बच्चों के साथ खेलने की कोशिश करता है | कहीं भी बच्चे खेलते हुए देख कर छोटे कुत्ते के बच्चे खेलने पहुँच जाते हैं और फिर बच्चे उन्हें मार पीट कर भगा देते हैं | समय के साथ मनुष्य कंप्यूटर की भाषा समझने लगा है  परन्तु कुत्ते को नहीं समझ पाया है | यह एक ऐसा जानवर है जो दोस्ती के काबिल है |



 सड़क के आवारा कुत्तों के साथ यदि अच्छा बर्ताव किया जाये तो वो बहुत ही वफादार साबित होते हैं |  उन्हें घर के अंदर प्रवेश नहीं करने देना चाहिए | उनकी देखभाल घर के बाहर करनी चाहिए भोजन भी घर के बाहर ही देना चाहिए | 




कुत्तों की सूंघने की क्षमता बहुत तीव्र होती है जब कोई मनुष्य कुत्ते को भय से देखता है तो कुत्ते  को इसका आभास हो जाता है और फिर वो गुस्से से भोंकने लगता है |  किसी भी कुत्ते को देखते ही खुश होते हुए मुस्कुराने  से   उसको आभास हो जाता है और वो जोर से अपनी पूँछ हिला कर प्यार जताता है |  अगर इन जरुरी बातों को ध्यान में रखा जाये तो  आवारा कुत्तों से परेशानी नहीं होगी |