Showing posts with label Sai Baba. Show all posts
Showing posts with label Sai Baba. Show all posts

Sunday, September 28, 2014

SAI BABA



                                                

                                                                       साईं बाबा

 फकीरों के विषय में लोगों को बहुत कम जानकारी होती है | क्योंकि फकीर  अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं और ये किसी एक धर्म से जुड़े नहीं होते | धार्मिक भेदभाव से परे ये सिर्फ़ एक ही ईश्वर  की आराधना में लीन रहते हैं | इन फकीरों की एक अलग ही दुनिया होती है | ये किसी भी प्रकार के बंधन में नहीं होते | इनकी किसी पर कृपा हो जाए तो उसके वारे न्यारे हो जाते हैं | सभी देवी देवता नियमों में बँधे होते हैं परंतु फकीर किसी भी नियम में बँधे नहीं होते | ये जो कह देते वोही हो जाता है ब्रह्मांड में कोई भी शक्ति इनके कहे हुए शब्दों को मिटा नहीं सकती | यदि किसी व्यक्ति के भाग्य में सुख नहीं है और फकीर उसको सुख का वरदान दे तो व्यक्ति को सुख मिलना प्रारंभ हो जाता है |

 

 


हमारे देश में ऐसे ही एक फकीर हुए जो साई बाबा के नाम से विश्व विख्यात हुए |

साई बाबा में अपार करुणा भरी हुई है | दुखी व्यक्ति की पुकार सुन लेते हैं | सिर्फ़ नाम ही काफ़ी होता हैं | पूजा पाठ की आवश्यकता नही होती | यही कारण है की आजकल की व्यवस्त जीवन शैली में मनुष्य देवी देवताओ की पूजा पाठ के लिए वक्त नही निकाल पाता और साई बाबा का जाप करके तुरंत उनकी कृपा को प्राप्त कर लेता है | और यही कारण है की साई बाबा विश्व भर में लोगों के हृदय में बसते हैं |