Showing posts with label Laxmi. Show all posts
Showing posts with label Laxmi. Show all posts

Wednesday, March 5, 2014

Laxmi

                             लक्ष्मी  क्यो रूठ जाती हैं



 

कई बार देखा  गया है  कि  बहुत  परिश्रम  करने  पर  भी पर्याप्त धन नहि आता  |

या  फिर  जो  पास में धन  होता है वो  भी धीरे - धीरे व्यय  होता  चला  जाता  है |

धन के अभाव  में जीवन  अत्यंत  कठिन हो जाता  है |

लक्ष्मी जी के  रूठने  के  भी  कई  कारण  होते  हैं |

मनुश्य द्वारा कुछ  ऐसी  भूल हो  जाती  हैं  जिसके 

कारण  लक्ष्मी  जी  रूठ  जाती  हैंऔर  घर  में 

लक्ष्मी कि बहन  दरिद्रि  आकर  बस  जाती  है |

शास्त्रों  में  स्वयं लक्ष्मी  ने  रूठने  के निम्नलिखित

कारण बताये हैं........

जो व्यक्ति सोने  के समय पर नही सोता और जागने

के समय नही जागता और सोते समय  और जागते समय

भगवान का स्मरण नही करता हो |

दूसरों कि वस्तुओं का प्रयोग करना  कुछ लोग दूसरों से माँग

कर कपड़े पहन लेते हैं या फिर दूसरों कि गाड़ी, मोटर साइकिल

ले कर घूमने चले जाते हैं |

जो व्यक्ति पराया धन , कपड़े , वाहन , और पराये  घर में रहता है |

ऐसा व्यक्ति  दरिद्रि  ही होता  है  |

ऐसा व्यक्ति जो पराई स्त्री  से  संबंध रखता हो या  पराई   स्त्री

पर अपनी बुरी दृष्टि रखता हो उसके भी धन का नाश होता है |

रावण  ने भी  सीतां  का  हरण  किया  और  परिणाम स्वरूप

उसका सर्वं नाश हो गया |

शास्त्रों  में कहा गया है कि जहाँ  स्त्री  का अपमान होता है,

अर्थत्‌ जिस घर में माता, बहन, पुत्री और पत्नि का अपमान

होता है  वहां लक्ष्मी नही रहतीं |

लक्ष्मी जी कहती हैं कि जो व्यक्ति जुआ, शराब, मांस, मदिरा का
सेवन करता है उसके पास वो नही ठहरती |