Showing posts with label
Kidney Stone Home Remedy (पथरी का इलाज ).
Show all posts
Showing posts with label
Kidney Stone Home Remedy (पथरी का इलाज ).
Show all posts
पथरी का इलाज
गुर्दे में पथरी हो जाने पर बहुत अधिक पीड़ा हो जाती है| छोटी-छोटी पथरियाँ पानी ज़्यादा मात्रा में पीने से आसानी से निकल जाती हैं | परंतु बड़ी साइज़ की पथरी आसानी से नहीं निकल पाती हैं | उन्हें दवाइयाँ द्वारा गला कर निकाला जाता है जिसमें कई महीने भी लग जाते हैं और असहनीय दर्द भी सहन करना पड़ता है |
कई पथरियाँ ऐसी होती हैं जो ना तो ग़लती हैं और ना ही बाहर निकलती हैं तब ओप्रेशन करके उन्हें बाहर निकाला जाता है| कई लोगों को बार -बार पथरी बनती है| कुछ लोग कैल्सीयम खाते हैं तो भी पथरी बन जाती है | पथरी को आसानी से निकाला जा सकता है |
आयुर्वेद में पथरचट्टा या पाषानभेद का पौधा पथरी को गला कर बाहर निकाल देता है| इस पौधे की पत्तियाँ पीस कर उसका रस सुबह शाम पीने से मात्र चार से पाँच दिनों मे छोटी मोटी पथरी निकल जाती है | ज़्यादा बड़ी पथरी हो तो ज़्यादा दिन सेवन करना चाहिए| इस पौधे की सिर्फ़ तीन से चार पत्तियाँ एक बार में ली जा सकती हैं | यदि संभव हो तो चबा-चबा कर भी पत्तियों को खाया जा सकता है | पथरी निकालने के साथ-साथ यह पथरी से होने वाले दर्द से भी राहत दिलाता है|