Showing posts with label Balo ki samasya aur upay. Show all posts
Showing posts with label Balo ki samasya aur upay. Show all posts

Thursday, June 11, 2015

बालों की समस्या और उपाय (hair problems and treatment)

                                                             बालों की समस्या और उपाय



    




खूबसूरत बालों की चाहत हर किसी को होती है| खूबसूरत बाल हमारे सौंदर्य में चार चाँद लगा देते हैं | परंतु आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की देखभाल ना होने के कारण बाल झड़ने लगते हैं | और उनमें रूसी हो जाना आम बात हो गयी है | सफेद बाल की समस्या आज के समय में सभी को है | अतः कोई ऐसा उपाय हो जो बालों की सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाता हो और बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाता हो

ऐसा अचूक नुस्ख़ा प्रस्तुत है |





एक लोहे या स्टील के बर्तन में एक लीटर पानी लें और इसमें  १००ग्राम शिकाकाई की फलियाँ, १०० ग्राम सूखा आमला, २ चम्मच त्रिफला पावडर, २ चम्मच मैथी के दाने, १०-१२ लौंग डाल कर धीमी आँच पर उबालें जब पानी आधा रह  जाए तब उतार कर चलनी से छान लें और थोड़ा ठंडा होने पर आवश्यकतानुसार मेहंदी पावडर मिला लें | और करीब दो घंटे के लिए रख दें |

 

 मेहंदी बालों में लगाने से पहले बाल धुले और साफ होने चाहिए| मेहंदी १ से २ घंटे तक बालों में लगी रहने दें| उसके बाद पानी से अच्छी तरह धो कर बालों में सरसों का तेल अच्छी तरह लगाएँ | 

 

करीब आधा घंटे बाद शैम्पू से धो लें | इस प्रकार यह प्रयोग १०-१५ दिन बाद दोबारा करें कुछ ही दिनों में बाल स्वस्थ और सुंदर हो जाएँगे|  असमय सफेद हुए बाल दोबारा काले हो जाएँगे | बाल झड़ना भी बंद हो जाएँगे|