Showing posts with label
wax skined apple harmfull for health.
Show all posts
Showing posts with label
wax skined apple harmfull for health.
Show all posts
आजकल खाने पीने की चीज़ों में मिलावट ज्यादातर होती ही है | अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से फलों और सब्जियों को रंग कर बेचना आम बात हो गयी है | जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक साबित हो रही है |
अक्सर डॉक्टर फल और सब्जियाँ खाने की सलाह देते हैं, परंतु मिलावट होने के कारन फल और सब्जियां फायदे कम नुक्सान अधिक दे रही हैं |
सेब जो सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है | परंतु इस सेब को सुंदर और चमकदार बनाने के लिए मोम की एक परत इस पर चढ़ा दी जाती है | जो सेब खाने के साथ ही पेट में जाकर बहुत ही हानि पहुंचाती है |
इसलिए सेव खरीदते समय अच्छी तरह जाँच लें कि कहीं सेव के छिलके पर मोम की परत न हो | सेव प्राकृतिक ही हो | मोम की परत को जांचने के लिए एक छूरी से सेव के छिलके पर खुरच कर देखे अगर मोम की परत उतरने लगे तो इस प्रकार के सेव को नहीं खरीदें |